फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: शिक्षा चेतना यात्रा में बोले महंत रविंद्रपुरी-जो सनातन का काज करेगा, वही 2024 में राज करेगा

Thu, 07 Sep 2023 06:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में सनातन धर्म परंपरा, भारतीय संस्कृति और सभ्यता विश्व प्रसिद्ध रही है। जूना अखाड़ा इसे विश्व पटल पर बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
गुरुकुल शिक्षा चेतना यात्रा में संत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में जूना अखाड़ा की ओर से गुरुकुल शिक्षा चेतना यात्रा हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना करने के बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजन से शुरू की गई। संत देशभर में भ्रमण करेंगे। यात्रा की शुरुआत करते हुए परिषद अध्यक्ष ने कहा, जो सनातन का काज करेगा, वही 2024 में देश में राज करेगा। कहा, इस दौरान वे सनातन गुरुकुल को फिर से स्थापित करने, मठ मंदिरों का धन सनातन पर ही खर्च करने, गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का मुद्दा उठाएंगे।

विज्ञापन


Aiims Rishikesh: वार्षिक उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, कहा-समस्याओं से घबराएं नहीं, हल करने पर ध्यान दें

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने अखाड़े से यात्रा को सनातन के जयघोष के साथ रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में सनातन धर्म परंपरा, भारतीय संस्कृति और सभ्यता विश्व प्रसिद्ध रही है। जूना अखाड़ा इसे विश्व पटल पर बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। सनातन की रक्षा और संदेश लेकर यात्रा में शामिल संत पूरे भारत में भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीमहंत ब्रह्मानंद गिरी ने कहा कि विश्वभर में सनातन धर्म की अलख जगाने के लिए यह यात्रा की जा रही है। अभी एक टोली निकली है। देशभर में जगह-जगह से संतों की टोलियां यात्रा में शामिल होंगी। हर गांव और शहर तक यात्रा के माध्यम से पहुंचकर सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा और युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष माधवेंद्र सिंह ने सभी संतों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखंड मंडल के श्रीमहंत महेश्वरानंद गिरी, श्रीमहंत ब्रह्मानंद गिरी, केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, स्वामी अच्युतानंद गिरी, स्वामी प्रवणानंद गिरी, स्वामी ओमकारानंद गिरी, आचार्य गिरीश मिश्रा, शंकरानंद गिरी, स्वामी स्वरूपानंद गिरी, स्वामी वज्ञानंद गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें