बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने वांछित राजीव के सगे छोटे भाई गौरव उर्फ गंभीर यादव को दबोच लिया है। गौरव अपने भाई को बचाने और फरार होने में मदद करने की नियत से उसके लिए पैसों और अन्य संसाधनों का इंतजाम करने हरिद्वार आया था।
एएसपी बिशाखा अशोक भड़ाने ने बताया कि गौरव के खिलाफ धारा 212 के तहत कार्रवाई की गई है। गौरव उर्फ गंभीर यादव निवासी 127 ए न्यू हरिद्वार कोतवाली ज्वालापुर में रहता था। घटना के बाद वह भी फरार था।
वांछित राजीव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। भाई गौरव की गिरफ्तारी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। फरार आरोपी राजीव को आश्रय देने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। कुर्की वारंट न्यायालय से प्राप्त हो गया है।
- नीरू गर्ग, डीआईजी