पड़ोसियों ने रानीपुर कोतवाली पुलिस को मामला बताया। शाम के साढ़े छह बजे चेतक पुलिस के दो जवान दंपती के घर पहुंचे। पुलिस ने घर के अंदर झांककर देखा तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। किसी तरह पुलिस अंदर दाखिल हुई तो दंपती के शव अलग अलग कमरों में फर्श पर पड़े मिले।
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी क्राइम आयुष अग्रवाल और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने बताया कि घटनाक्रम को देखने से लग रहा है कि बदमाश दीवार कूदकर फांदकर आए होंगे।
बदमाश कितनी नकदी, गहने और अन्य सामान लूटकर ले गए इस बात का पता परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा। प्राथमिक जांच में यह पता चला कि बुजुर्ग की गला दबाकर और महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला करके हत्या की गई। मामले की जांच टीम बना दी गई है।