जगतार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों से अखाड़े की जमीन जायदाद को खुर्द-बुर्द करने से बचाने के लिए गुहार लगाई जा रही है। दूसरे लोग प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि निर्मल भेख मांग करता है कि अखाड़े में हुई घटना की जांच की जाए।
उन्होंने कहा कि जल्द ही हरिद्वार में बैठक का आगे की रणनीति तय की जाएगी। पथरी थाना प्रभारी पवन डिमरी का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।