फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार धर्म संसद : भड़काऊ भाषण देने का मामले में हाईकोर्ट ने वसीम रिजवी की जमानत याचिका की खारिज

Wed, 09 Mar 2022 06:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

हरिद्वार में  17 से 19 दिसंबर तक आयोजित हुई धर्म संसद में भड़काऊ भाषण से जिले में अशांति का माहौल हो गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में दायर जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी के जमानत प्रार्थनापत्र को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


नदीम अली ने 2 जनवरी 2022 को हरिद्वार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि हरिद्वार में  17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद का आयोजन किया गया। इसमें भड़काऊ भाषण दिए गए तथा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। जितेंद्र नारायण त्यागी, यति नरसिंहानंद व अन्य ने बाद में इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। 

ये भी पढ़ें...भारत-चीन सीमा: एक वर्ष में मिलम से भी चीन सीमा तक पहुंच बना लेगा भारत, जनिए क्या होंगे फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भड़काऊ भाषण से जिले में अशांति का माहौल बना रहा। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आईपीसी की धारा 153,  295 तहत नरसिंघानंद गिरि, सागर सिंधु महाराज, धर्मदास महाराज, परमानंद महाराज, साध्वी अन्नपूर्णा, स्वामी आनंद स्वरूप, अश्विनी उपाध्याय, सुरेश चव्हाण, स्वामी प्रबोधानंद गिरि के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें