वहीं एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, नगर कोतवाली प्रभारी, फोरेंसिक टीम और सीआईयू भी मौके पर पहुंची। घर में मृतका समेत कुल पांच लोग रहते थे। इसमें मृतका ममता सैनी, पति महेश सैनी, देवर रामकरण सैनी और बेटा जय (25) देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के हॉस्टल में और अभय(22) रामानंद इंस्टीट्यूट में बीए का छात्र है। देवर रामकरण इलेक्ट्रीशियन है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा।