फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना प्रेमी: निकाह के लिए कहा तो नाबालिग प्रेमिका को मार डाला, कट्टे में डालकर गंगनहर में फेंका शव

Thu, 15 Feb 2024 05:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Crime News: आरोपी ने कबूल किया कि किशोरी लगातार उस पर निकाह करने का दबाव बना रही थी। इसलिए उसने पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में हुई किशोरी की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह नाबालिग का प्रेमी था। उसने ही अपनी प्रेमिका की हत्या की थी। उसने बताया कि आरोपी ने किशोरी से पीछा छुड़ाने लिए गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा और शव को कट्टे में डालकर गंगनहर में फेंक दिया था। 

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 31 जनवरी को सलेमपुर महदूद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्ष की बेटी की गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका शव दो दिन पहले आसफ नगर झाल से बरामद हुआ था। पुलिस ने मोबाइल नंबर की डिटेल निकालने के साथ अन्य पहलुओं पर पड़ताल शुरू की। तब मामले से पर्दा उठता चला गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी अजीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tehri News: लामरीधार में सड़क से नीचे झाड़ियों में मिला शक्षिण का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाया हत्या का प्लान

बताया कि उसका किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए वह लगातार उस पर निकाह करने का दबाव बना रही थी। 27 दिसंबर की रात घंटों तक दोनों की फोन पर बातें हुई। इसके बाद उसने उसे रात में मिलने के लिए बुलाया। जहां गला दबाकर किशोरी को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद कट्टे में शव डालकर भैंसा बुग्गी से लेकर रेगुलेटर पुल से गंगनहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें