फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: दिनदहाड़े घर में घुसकर तीर्थ पुरोहित परिवार की बुजुर्ग महिला की हत्या, सिर पर किए गए वार

Tue, 14 May 2024 03:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Crime News: पुलिस के अनुसार, परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। बुजुर्ग महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
हरिद्वार में महिला की हत्या के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े तीर्थ पुरोहित परिवार की बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना उस समय हुई, जब परिवार गंगा सप्तमी पर हरकी पैड़ी पर स्नान करने गया हुआ था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और जल्द हत्या के खुलासे के निर्देश दिए। फॉरेसिंग टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए हत्यारों की खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन


Champawat Crime: चंपावत में दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती, परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज; आरोपी की तलाश जारी

घटना मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 से पौने एक बजे की बीच की है। जब अर्चना श्रोत्रिय (63) पत्नी स्व. उमाकांत श्रोत्रिय निवासी चाकलान घर पर अकेली थीं। गंगा सप्तमी होने के चलते बेटा अनुराग और परिवार के अन्य सदस्य गंगा स्नान के लिए हरिद्वार गए थे। घर में उनके देवर का बेटा अभिषेक मौजूद था। बताया गया कि दो संदिग्ध घर में घुसे और लोहे की भारी वस्तु से अर्चना के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। चिल्लाने की आवाज सुनकर अभिषेक मकान से छत के रास्ते घर में पहुंचा तो अर्चना खून से लथपथ आंगन में पड़ी थीं। घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ये देखकर युवक ने शोर मचाया। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य भी हरिद्वार से तुरंत घर पहुंच गए। हत्या की सूचना पर सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर, कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार, बाजार चौकी प्रभारी आशीष नेगी, एसआई रविंद्र जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार से घटना की जानकारी ली। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि एक महिला ने घर से निकलकर भागते हुए दो संदिग्धों को देखा है। पुलिस ने महिला से भी जानकारी ली।

भारी चीज से सिर पर वार कर बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। घर के अंदर चोरी, लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। हत्या के पीछे आखिर क्या कारण है, इसकी पड़ताल में टीमें जुटी हैं। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें