दंपती को बहाने से दूर भेजा, फिर बेटी को ले जाकर मार डाला
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह गड्ढा पार्किंग झुग्गी झोपड़ी रोडीबेलवाला में रह रहा था। वर्ष 2021 में हरिद्वार आने के बाद उसकी मुलाकात कबाड़ बीनते हुए बच्ची के माता पिता से हुई। अक्सर कबाड़ बेचकर हुई कमाई से राशन व पैसे दोनों को देता था। जिस वजह से बच्ची की मां से आरोपी नजदीकियां बढ़ गई। आरोपी सूरज की दी हुई गांजे की पुड़िया व सलोचन पीकर नशे में धुत रहने वाले बच्ची के पिता ने एक दिन दोनों को शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया। तब उसने आरोपी सूरज से मारपीट कर उसे झोपड़ी से बाहर निकाल दिया। इसके बाद आरोपी ने बेज्जती का बदला लेने के लिए योजना बनाई।
गले में बंधे धागे से घोंट दिया गला
13 मई को आरोपी पहले पति-पत्नी को राशन खरीदने के बहाने झोपड़ी से दूर लेकर गया और फिर मौका पाकर पिता की लाड़ली चार वर्षीय बच्ची को अपने साथ ले गया। उसने टनल के पास बच्ची का मुंह अपने हाथ से ढककर गले में बंधे धागे को कसकर बेहरमी से उसकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद आरोपी को बच्ची की मौत होने का पता चला तो वह वहां से भाग गया। आरोपी अपनी नकली विग वहीं आसपास फेंककर कूड़े का कट्टा लेकर सुरंग से बाहर निकल गया।