फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख के पार... एक दिन में ही 27 हजार से अधिक ने ऑफलाइन किया आवेदन

Fri, 23 May 2025 01:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। अब तक ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख पार हो गया है।
विज्ञापन
ऑफलाइन पंजीकरण कराते यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को एक ही दिन में 27 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया। मई व जून माह की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल होने से अब ऑफलाइन पंजीकरण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। अब तक ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख पार हो गया है। पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। जिससे मई व जून माह की यात्रा के लिए स्लॉट उपलब्ध नहीं है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 28 अप्रैल से हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर, नया गांव विकासनगर में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किया था। पहली बार 22 मई को 27 हजार से ज्यादा ऑफलाइन पंजीकरण किए गए।

चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि आने दिनों में ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या और बढ़ने की संभावना है। किसी भी श्रद्धालु को पंजीकरण करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कुल पंजीकरण के सापेक्ष अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


Road Accident: गंगोत्री हाईवे पर हादसा... धरासू के पास मध्यप्रदेश के यात्रियों की बस पलटी, मची चीख-पुकार

विज्ञापन

अब तक हुए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण का ब्योरा
धाम               पंजीकरण
केदारनाथ        10,55,694
बदरीनाथ         9,61,953
गंगोत्री             5,68,355
यमुनोत्री           5,16,317
हेमकुंड साहिब  63,906
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें