फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पुत्रवधु की मौत के मामले में कांग्रेस की महिला नेता का बेटा गिरफ्तार 

Fri, 26 Feb 2021 05:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार में महिला कांग्रेस नेता की पुत्रवधू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनके बेटे कोपुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस रिपोर्ट को लेकर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहतान निवासी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम भगत के बेटे शुभम भगत की पत्नी व भाजयुमो के जिला मंत्री क्षितिज गौतम की बहन याशिका की 24 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

ससुराल वालों का कहना था कि याशिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। जबकि मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने याशिका के पति शुभम भगत को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जबकि अन्य आरोपी सास पूनम भगत, सौभाग्य भगत, शिवांगी पाराशर, अमर पाराशर और कार्तिक वशिष्ठ की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। ज्वालापुर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी आ रहा है। जिस पर जांच की जा रही है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि याशिका के मायके वालों ने सुसराल वालों पर आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही महिला कांग्रेस की नेता पूनम भगत और उसका बेटा शिवम भगत ऑडी कार की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहे थे। कुछ दिनों पहले भी याशिका को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मारपीट से घायल हुई याशिका का उपचार भी देवभूमि अस्पताल में चला था। बाद में ससुराल वाले मान मनौव्वल करने के बाद उसे ले गए थे। 

महिला नेता पूनम भगत के बेटे शिवम भगत की शादी कनखल में रहने वाले भाजयुमो के जिला मंत्री क्षितिज गौतम की बहन और कनखल के राजघाट से भाजपा पार्षद नितिन शर्मा माणा की भांजी याशिका गौतम से दिसंबर 2020 में हुई थी। बुधवार की शाम को याशिका के मायके वालों को सूचना मिली थी कि उसकी मौत हो गई है। इसके बाद याशिका के परिजनों ने खूब हंगामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें