फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में हादसा: एंबुलेंस और कार की हुई भिड़ंत, मरीज ने मौके पर ही तोड़ा दम, चालक सहित तीन घायल

Mon, 14 Mar 2022 04:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

एक कंपनी में तैनात गार्ड जगजीत सिंह निवासी चिड़ियापुर लक्सर की ड्यूटी पर तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रानीपुर झाल के पास पहुंची एंबुलेंस की दूसरी तरफ से आ रही  एक कार से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हरिद्वार में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की एक कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस व कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों का इलाज चल गार्डरहा है।

विज्ञापन


वहीं गार्ड जगजीत सिंह के शव का पंचमाना भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। कार्यवाहक कोतवाल नितिश शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। सोमवार को एक कंपनी में तैनात गार्ड जगजीत सिंह निवासी चिड़ियापुर लक्सर की ड्यूटी पर तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरानप रानीपुर झाल के पास पहुंची एंबुलेंसकी दूसरी तरफ से आ रही  एक कार से भिड़ंत हो गई।

एंबुलेंस सड़क पर जा पलटी। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस चालक व गार्ड का साथी घायल हो गए। जिनका भूमानंद अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार का चालक भी घायल है। एंबुलेंस चालक परमात्मा, दूसरा गार्ड सतवीर व कार का चालक गौतम निवासी गागआवास विकास ऋषिकेश घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सोनिया से कैसे नजरें मिलाऊंगा: फिर छलका हरीश रावत का दर्द, कहा- दिल्ली जाने की कल्पना मात्र से ही मन भारी
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गार्ड जगजीत सिंह के शव का पंचमाना भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। कार्यवाहक कोतवाल नितिश शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें