फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: धनौरी मार्ग पर पिकअप और कार की हुई भिड़ंत, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Mon, 27 Apr 2026 11:28 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बहादाबाद (हरिद्वार)

सार

धनौरी मार्ग पर दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह को बहादराबाद धनौरी मार्ग पर पिकअप गाड़ी और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दीपक (23) पुत्र राजू और वरुण (26)  पुत्र मांगेराम, निवासीगण मेवाड़ कला कलियर,पिकअप से घर जा की तरफ कपड़ा बेचकर लेकर लौट रहे थे।

विज्ञापन


जैसे ही वह पथरी पुल के पास पहुंचे तो अज्ञात कार ने सामने से पिकअप सवारों में टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर  पुलिस मौके पर पहुंची।कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि
इस हादसे में दीपक की मौत और वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में ले जाया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News:  प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश के आसार, एसईओसी ने जारी किया अलर्ट

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और आनन फानन में वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें