दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी मौके पर पहुंचे और पीड़ित दंपती से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूछताछ में पीड़ित दंपती ने बताया कि इसी सप्ताह उनके पोते की शादी है।
शादी के लिए ही नकदी निकलकर घर में रखी थी और पोते की बहू को उपहार में देने के लिए सोने की चेन बनवाई थी। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने रेकी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पहले भी हो चुकी है घटना
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच शुरू की तो पारिवारिक मित्र दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर दंपती घर में अकेले ही रहते हैं। उनका एक बेटा देहरादून और दूसरा हरिद्वार में दूसरी जगह रहता है। दंपती के साथ इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है।
पोते की शादी के लिए निकाली थी रकम
डॉक्टर दंपती के परिवार में पोते की शादी है। दंपती अकेला रहता है। शुक्रवार को ही पोते की शादी के लिए डॉक्टर ने बैंक से रुपये निकाले थे। पुलिस को आशंका है कि लुटेरों को डॉक्टर दंपती के घर के बारे में पूरी जानकारी थी।