फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर अब ढाई घंटे लंबी हुई गंगा आरती, एलईडी पर होगा आरती का लाइव प्रसारण

Thu, 30 Jan 2020 02:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार में हरकी पैड़ी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती अब करीब ढाई घंटे लंबी हो गई है। मुख्य आरती से पूर्व भजन संध्या के साथ-साथ गंगा शपथ के कार्यक्रम पूर्ण किया जा रहा हैं। हरकी पैड़ी पर सायंकाल चार बजे से भजन संध्या शुरू हो जाती है।

विज्ञापन


इसके एक घंटे बाद भजन संध्या और गंगा मंत्रोच्चार प्रारंभ हो जाता है। इसके तुरंत बाद आए तीर्थ यात्रियों से गंगा रक्षा की शपथ कराई जाती है। यह सब आयोजन हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था गंगा सभा द्वारा कराया जा रहा है।

गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि शताब्दी पुल और कुशावर्त घाट तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से भजन संध्या से लेकर आरती तक करीब ढाई घंटे लंबा पूरा कार्यक्रम प्रसारित किया जा रहा है। अब यहां लगी इन दोनों एलईडी पर आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य है कि जो श्रद्धालु ब्रह्मकुंड पर हो रही आरती का दर्शन न कर पा रहे हों, वे भी एलईडी पर आरती देेख सकें। तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि पूरी हरकी पैड़ी पर नए सिरे से पत्थर लगाने का काम इन दिनों चल रहा है। बताया कि कुछ ही दिनों में गंगा आरती और भव्य नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें