मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया और केक काटा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी और 10 कंप्यूटर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया।
उत्तराखंड चुनाव 2022: दिखाई देने लगा मंत्रियों-विधायकों पर परफॉर्मेंस का दबाव, चुनाव से पहले आ रहा गुस्सा
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे असाधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डा. आर राजेश कुमार एवं एसएसपी जन्मेजय खंडूरी भी मौजूद रहे।