फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Violence: हिंसा के दौरान नहीं हुई थी घायल मिले राजेश की मौत, सड़क हादसे का हुआ था शिकार

Sun, 18 Feb 2024 10:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

Haldwani Violence: यूपी के रामपुर निवासी राजेश हल्द्वानी के राजपुरा के वार्ड 4 स्थित टनकपुर रोड पर क्वार्टर नंबर 16 में अपनी मौसी कल्लो देवी के घर रह रहा था। एक कर्मचारी ने राजेश को ठंडी सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा था।
विज्ञापन
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी हिंसा के दिन घायल होने वाले राजेश की मौत सड़क हादसे के कारण हुई थी। वह हिंसा में घायल नहीं हुआ था। कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि राजेश के सिर में पीछे की तरफ चोट थी। किसी अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई थी।

विज्ञापन


मूल रूप से यूपी के रामपुर निवासी राजेश हल्द्वानी के राजपुरा के वार्ड 4 स्थित टनकपुर रोड पर क्वार्टर नंबर 16 में अपनी मौसी कल्लो देवी के घर रह रहा था। वह ठंडी सड़क स्थित एक चिकन शॉप पर काम करता था। नौ फरवरी को वन निगम के एक कर्मचारी ने राजेश को ठंडी सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा था।

Haldwani Violence: नामजद उपद्रवी एजाज की संपत्ति कुर्क, तीन विभागों को मिलेगी मलिक के बगीचे की जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन दिन बाद राजेश के एक रिश्तेदार तक फेसबुक पोस्ट पहुंची, तब उसके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना परिजनों को मिली। 12 फरवरी को परिजन अस्पताल पहुंचे। 16 फरवरी की देर रात राजेश की मौत हो गई। 17 फरवरी को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें