डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि उपद्रवियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस चुन-चुनकर इनके खिलाफ यूएपीए और एनएसए के तहत कार्रवाई करेगी। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, वह साजिश की ओर इशारा कर रहा है। कहा कि इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ डीजीपी अभिनव कुमार ने बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस सुनियोजित तरीके से थाना फूंका गया। वाहन फूंके गए। पुलिस पर पथराव किया गया, उससे साफ है कि इसके पीछे बड़ी साजिश रची गई है।
अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस से चूक हुई है। तभी इतनी बड़ी घटना घटित है। कहा कि मजिस्ट्रीयल जांच में स्थिति साफ हो जाएगी। पुलिस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, फोटो से उपद्रवियों की तलाश कर रही है। इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।