फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः पहाड़ पर 25 मिनट बरसे ओलों ने मचाई तबाही

Tue, 10 May 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर, त्यूनी, चकराता

सार

  • 25 मिनट तक भारी ओलावृष्टि से 73 बकरियां मरी, फसलें बर्बाद
  • पहाड़ी गिरने से चकराता-लाखामंडल मार्ग बंद, दो दर्जन गांवों का संपर्क कटा
  • सावड़ा खड्ढ के उफनने से पेयजल लाइन बही, पानी का संकट गहराया
विज्ञापन
ओलावृष्टि ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ पर मंगलवार को ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। कई गांवों के पशुपालकों की 112 बकरियों की मौत हो गई। जबकि सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो गई है। बारिश के साथ करीब 25 मिनट तक जमकर ओले गिरे। जिससे खेतों में सफेद चादर बिछ गई। खेत में काम रहे कई किसानों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंच कर खुद को ओलावृष्टि से बचाया।
विज्ञापन


सेब, नाशपाती, आड़ू, खुमानी, पूलम को भी भारी क्षति पहुंची है। नागथात क्षेत्र में शाम तीन बजे ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि पांच से 10 मिनट तक जारी रही। उपजिलाधिकारी ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर पहाड़ी दरकने से दांवापुल के पास मोटर मार्ग बंद हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

दो दर्जन गांवों का संपर्क कटा, आवाजाही पूरी ठप

ओलों ने बरबाद हुई टमाटर की फसल। - फोटो : AmarUjala
शाम चार बजे से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है। दो दर्जन गांव का संपर्क चकराता से कट गया है। उधर, भारी बारिश के बीच सावड़ा खड्ड के उफनने से सावड़ा बाजार के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन बह गई।

यहां 60 परिवारों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। मैदानी क्षेत्र में भी मंगलवार को आंधी तूफान से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नीम्गा में कोठगाढ़ खड्ड आए उफान तीन पेयजल योजनाएं और तीन नहरें बह गई। चारागाड खड्ड में आया उफान अल्सी नहर को बहा ले गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें