फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ गई H1N1 की ताकत, रखें अपना ख्याल

Tue, 24 Mar 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्म मौसम में भी स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय है। अस्पतालों में अब भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित और संदिग्ध मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर इसे वायरस के मिजाज में बदलाव के संकेत मान रहे हैं। ऐसे में डाक्टर लापरवाही न बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, स्वाइन फ्लू का एच1एन1 वायरस अमूमन तीस डिग्री तापमान के आसपास पहुंचने पर निष्क्रिय होने लगता है। पिछले कुछ दिन से दून का तापमान तीस डिग्री के आसपास है, लेकिन संदिग्ध मरीज लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं।

रविवार को ही स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मौत हुई है। जबकि शनिवार को मृत एक अन्य मरीज में निजी लैब ने स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है। 20 मार्च को सात मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदली रहती है स्वाइन फ्लू के वायरस की क्षमता

सोमवार को भी स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले पांच नए मरीजों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली भेजे। इनमें तीन मरीज हिमालयन इंस्टीट्यूट अस्पताल जौलीग्रांट और दो मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं। दून अस्पताल में रविवार देर रात स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले एक बच्चे को भर्ती किया गया है।

दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी जोशी के मुताबिक स्वाइन फ्लू के वायरस की क्षमता अक्सर बदलती रहती है। इस वजह से स्वाइन फ्लू की निर्धारित दवाएं भी कई बार बेअसर हो जाती हैं। राजस्थान में गर्मी है फिर भी मरीज बढ़ रहे हैं।

सीएमआई अस्पताल के स्वाइन फ्लू नियंत्रण अधिकारी डॉ. रामेश्वर पांडेय बताते हैं कि गर्मी बढ़ने पर एच1एन1 वायरस की सक्रियता कम हो जाती है। कई बार एक बड़े अंतराल में वायरस की प्रवृत्ति बदल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें