औली में बेटे का रिसेप्शन बना चर्चा का विषय
मीडिया में यह मामला उछलने के बाद गुप्ता बंधुओं की कोठी से पांच पुलिसकर्मियों की गारद को हटा दिया गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने गृह विभाग को रिपोर्ट भेजी थी। यही नहीं, वर्ष 2018 में आयकर विभाग ने गुप्ता बंधुओं के खिलाफ कार्रवाई की थी। उनकी दून स्थित कोठी में भी छापे मारकर ब्लैंक चेक बरामद किए गए थे।
ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: 'कत्ल करके आया हूं, गिरफ्तार कर लो' प्रेमी का कबूलनामा सुन कांप उठे पुलिस वाले
पांच साल पहले अजय गुप्ता ने बेटे सूर्यकांत की शाही शादी की थी। इसका रिसेप्शन उत्तराखंड के मशहूर पर्यटक स्थल औली में किया गया था। रिसेप्शन में हेलीकॉप्टर से मेहमानों को औली ले जाया गया था। राजनीतिक दिग्गजों और अनिल कूपर आदि बॉलीवुड हस्तियों से लेकर कई बड़े अधिकारियों ने रिसेप्शन में भाग लिया था। इस समारोह में कचरा फैलाने पर जोशीमठ नगरपालिका प्रशासन ने गुप्ता बंधुओं पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। तब यह रिसेप्शन भी चर्चा का विषय बना था।