फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्ता बंधुओं के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने आयकर विभाग को दिए दस्तावेज

Thu, 15 Mar 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gupta brothers house
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के बड़े कारोबारी और सहारनपुर निवासी गुप्ता बंधुओं ने आयकर विभाग को जांच में सहयोग देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसके तहत देहरादून पहुंचे चार्टर्ड अकाउंटेंट ने आयकर विभाग को संबंधित दस्तावेज सौंप दिए हैं। यहां से लौट चुके सीए जांच से जुड़े सभी सवालों के जवाब ई-मेल के माध्यम से अब दिल्ली से भी भेज रहे हैं। उधर, आयकर विभाग गुप्ता बंधुओं की 31 प्रॉपर्टी अटैच कर चुका है। बाकी प्रॉपर्टी को लेकर गुप्ता बंधुओं से पूछताछ होगी।

बीते सप्ताह आयकर विभाग की टीम ने इनवेस्टिगेशन प्रमुख अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुप्ता बंधुओं (अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता, राजेश गुप्ता) के सहारनपुर और दून स्थित आवास पर छापा मारा था। तीन दिन चली रेड के बाद आयकर विभाग ने ढेरों कागजात जब्त किए। जांच को परवान चढ़ाने के लिए आयकर विभाग ने गुप्ता बंधुओं को समन जारी किया था।
विज्ञापन


समन के तहत उन्हें 16 मार्च तक आयकर विभाग के समक्ष आकर पूरा ब्योरा देना है। इस बीच मंगलवार को दो चार्टर्ड अकाउंटेंट दून पहुंचे। बुधवार को उन्होंने आयकर विभाग को सभी कागजात सौंप दिए। इसके साथ ही अब सीए ई-मेल के माध्यम से सवालों के जवाब दे रहे हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुप्ता बंधु जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। आयकर विभाग को उनके दून पहुंचने का इंतजार है।
विज्ञापन


एक्सवाईजेड से हटेगा पर्दा
आयकर विभाग की जांच की सुई बार-बार एक्सवाईजेड पर आकर अटक रही है। कागजों में एक्सवाईजेड एक उपक्रम दिखाया गया है, जिसकी भारी भरकम बैलेंस शीट है। इसमें ही 94 प्रॉपर्टी का ब्योरा भी दिया गया है। अब आयकर विभाग एक्सवाईजेड से जुड़े और बिंदुओं पर जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें