फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनसोला अध्यक्ष और महिम वर्मा बने सचिव

विज्ञापन
सीएयू के नए सचिव महिम वर्मा प्रमाणपत्र लेते हुए। साथ जोत सिंह गुनसोला व अन्य।
विज्ञापन
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की नई कार्यकारिणी शनिवार को गठित कर दी गई। राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में सीएयू के अध्यक्ष पद पर जोत सिंह गुनसोला व सचिव पद पर महिम वर्मा के नाम की औपचारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा कार्यकारिणी में संजय रावत उपाध्यक्ष, अवनीश वर्मा संयुक्त सचिव, पीएस नेगी कोषाध्यक्ष बने। दीपक मेहरा सदस्य चुने गए। सभी पदों पर अन्य नामांकन न होने के कारण पहले ही ये सभी नाम तय माने जा रहे थे। इस अवसर पर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, निवर्तमान सचिव पीसी वर्मा, पूर्व संयुक्त सचिव एवं उत्तराखंड सीनियर टीम के मैनेजर कुमार थापा, सुनील चौहान आदि उपस्थित रहे।
तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों की विदाई
जस्टिस आरएम लोढ़ा समिति की सिफारिशें लागू करने पर सीएयू के तीन वरिष्ठ पदाधिकारी जिम्मेदारी से मुक्त हो गए हैं। इनमें अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, सचिव पीसी वर्मा व कोषाध्यक्ष एएस मेंगवाल शामिल हैं। नियमानुसार 70 वर्ष से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति एसोसिएशन का सदस्य नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें