फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम और सांसद ने बांटे मरीजों को फलदेश अध्यक्ष एवं सांसद

विज्ञापन
पीएम मोदी के सेवा सप्ताह के अंतर्गत कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों का हालचाल पूछते मुख्यमंत्री त्र
विज्ञापन
सेवा सप्ताह के तहत मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट के साथ ही उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने मरीजों की कुशलक्षेम जानी और फल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने जहां कोरोनेशन अस्पताल तो प्रदेश अध्यक्ष ने दून अस्पताल में फल वितरित किए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने डेंगू मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड के साथ ही अन्य वार्डों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मरीजों से उन्हें अस्पताल की तरफ से मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। मरीजों ने बताया कि उन्हें ठीक से उपचार मिल रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, अस्पताल के सीएमसस डॉ. बीसी रमोला, डॉ. एनएस बिष्ट, डॉ. पंकज शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय दून मेडिकल अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और फल वितरित किए। उन्होंने डॉक्टरों से अस्पताल में डेंगू के मरीजों और अन्य रोगियों की स्थिति और उन्हें मिल रहे उपचार के बारे में भी पूछा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अस्पताल के एमएस डॉ. केके टम्टा, डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री, महामंत्री अनिल गोयल, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, जोगेंद्र पुंडीर पुनीत मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें