सकलाना रेंज के मौण गांव के एक खेत में लगाई गई कंटीली तार में फंसने से गुलदार की मौत हो गई। गुलदार 12 घंटे से अधिक समय तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा।
शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सकलाना रेंज के वनाधिकारियों को मौण गांव के एक खेत में लगाई गई कंटीली तार में गुलदार के फंसे होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि गुलदार तड़के चार बजे के करीब कंटीली तार में फंसा होगा।
सूचना पर रेंजर बुद्धि प्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुलदार को तार से छुड़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। कंटीली तार से गुलदार को बाहर निकालने के लिए उसे बेहोश करना जरूरी था।