एसओ जीआरपी अनुज सिंह के अनुसार पकड़े गए लोगों ने अपना नाम बलराज अरोड़ा, उनका बेटा सन्नी अरोड़ा निवासी मजीठा रोड थाना मजीठा अमृतसर पंजाब है। बकौल एसओ पिता पुत्र सोने के जेवर बनाने का कार्य करते हैं। वह लाहौरी एक्सप्रेस से वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। पूछताछ में पिता पुत्र ने कुछ खास जानकारी नहीं दी है।
इधर, जीआरपी ने करीब ढाई किलो सोने एवं साढ़े लाख की रकम को सीज करते हुए आयकर विभाग को सूचना दे दी। सोमवार सुबह एक वरिष्ठ अधिकारी की अगुवाई में आयकर विभाग की टीम ने जीआरपी थाने में डेरा डाल लिया। दोपहर बाद तक भी पिता पुत्र से आयकर विभाग की टीम पूछताछ में जुटी हुई थी।
हरिद्वार के सराफा कारोबारियों का है सोना!
संभावना है कि पंजाब के पिता पुत्र से बरामद सोना हरिद्वार के सराफा कारोबारियों का हो सकता है। क्योंकि वे जेवरात के आर्डर लेने ही यहां आए थे और सराफ अपने मनपसंद डिजाइन के जेवरात बनवाने के लिए सोना देते हैं। यह भी चर्चा है कि पिता पुत्र केवल जेवर बनाते ही नहीं है बल्कि अपने डिजाइन तैयार कर भी जेवर बेचने का कार्य करते हैं। उनके पास मिली रकम भी इसी धंधे का ही हिस्सा है।