देहरादून में बालावाला के एक युवक ने दहेज न मिलता देख ससुराल लड़की पक्ष को हत्या और धमकी भरे झूठे एसएमएस भेजकर रिश्ता तोड़ने की साजिश रच डाली।
मामला रायपुर पुलिस के पास पहुंचा तो दूल्हे की कारगुजारी सामने आ गई। पुलिस ने लड़की पक्ष की तहरीर पर दुल्हे और उसके पिता पर मुकदमा दर्ज किया है।
रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला निवासी सुनील कोटवाल की बारात 11 अक्तूबर को जानी थी। इसके पहले दूल्हे ने नाटकीय ढंग से शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि सुनील और उसके पिता दहेज में 10 लाख रुपये न देने पर रिश्ता तोड़ने के लिए साजिश की।