फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल को सड़क पर देख राज्यपाल ने रुकवाई फ्लीट

Tue, 11 Nov 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर(ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर अक्सर हादसों में घायल लोगों को अनदेखा करने वालों के लिए उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी ने मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


एसएसपी के वाहन में घायल को पहुंचाया अस्पताल
पंतनगर रोड पर मैजिक वाहन के नीचे दबे घायल साइकिल सवार की जान बचाने के लिए राज्यपाल ने अपनी फ्लीट रुकवा दी। उन्होंने फ्लीट के अफसरों और कर्मियों से सड़क पर पलटे मैजिक को सीधा कराने के साथ ही घायल को बाहर निकलवाया और एसएसपी के वाहन में उसे जिला अस्पताल भिजवाने के बाद ही हल्द्वानी के लिए रवाना हुए।

यह देख आसपास मौजूद लोगों ने राज्यपाल और जिला स्तरीय अधिकारियों की जमकर प्रशंसा की। राज्यपाल अजीज कुरैशी सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे स्टेट प्लेन से देहरादून से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से उनकी फ्लीट का काफिला पंतनगर से हल्द्वानी की ओर चला।
विज्ञापन


पंतनगर क्षेत्र में कुर्सियों से लोडेड एक अनियंत्रित मैजिक वाहन के पलटने से, साइकिल सवार व्यक्ति उसके नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख राज्यपाल ने अपनी फ्लीट रुकवा दी। राज्यपाल के आदेश पर फ्लीट में शामिल 10 वाहनों में सवार जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी वाहनों से उतर गए।
विज्ञापन


दबे व्यक्ति को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कर आए। एसएससपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि घायल साइकिल सवार पंतनगर में सब्जी का काम करने वाला लाहौर सिंह है। वह मूलरूप से छत्तीसगढ़, जिला रायपुर के सावा गांव का रहने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें