फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए बुरी खबर लाया सरकार का ये फैसला, होगा बड़ा नुकसान

Sun, 29 Oct 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार का ये फैसला किसानों के लिए बुरी खबर लेकर आया है। इससे किसानों को बड़ा नुकसान होने वाला है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों का ऋण माफ नहीं करेगी। प्रदेश की आर्थिक हालत इसे माफ करने की इजाजत बिल्कुल भी नहीं देती लेकिन, किसानों की आय बढ़ाने के जरूर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके तहत किसानों को दो फीसदी ब्याज पर सस्ता ऋण मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेशभर में किसान मेले लगाए जाएंगे। शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा की एक होटल में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों के लिए प्रदेश में चकबंदी की प्रक्रिया तेज कर दी है।

 इसके लिए पहाड़ से शुरुआत की गई है। किसानों के ऋण माफ करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों पर करीब साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये का ऋण है। यदि सरकार इसे माफ कर देगी तो राज्य का सिस्टम बिगड़ जाएगा। प्रदेश का किसान स्वाभिमानी और मेहनती है।
विज्ञापन


इसलिए कुछ लोगों को छोड़ दें तो किसी भी किसान ने उनसे ऋण माफी की मांग नहीं उठाई है। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत हर गांव में सिंचाई के संसाधन उपलब्ध कराने को कृतसंकल्प है। उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए काम करें।
विज्ञापन

राजनीति चमकाने को कुछ लोग कर रहे प्रदर्शन

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि राज्य सरकार गन्ने का बकाया भुगतान कराने को कृतसंकल्प है। एक मिल को छोड़कर सभी मिलों ने गन्ने का बकाया भुगतान कर दिया है।

इस दौरान मंगलौर में गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर कटाक्ष करते हुए सीएम ने कहा कि यह आंदोलन किसानों का नहीं है बल्कि भाकियू के कुछ नेताओं का है। यह नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के दबाव में सरकार नहीं आएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा हमेशा से किसानों की हितैषी रही है। कार्यसमिति की बैठक में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, प्रदीप बत्रा, महामंत्री नरेश बंसल, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान, महामंत्री गजेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल बालियान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर चौधरी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दूसरे सत्र में वित्त और गन्ना मंत्री प्रकाश पंत ने सरकार की ओर से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस बैठक में कई किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें