फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान, हर 100 दिन के विकास कार्यों की रिपोर्ट जारी करेगी सरकार

Mon, 16 May 2022 10:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार एक नया इतिहास बनाने का जा रही है, इसमें सभी धर्मों और जातियों के लिए एकसमान कानून लागू होगा। उन्होंने कहा कि आश्रम के विकसित होने से जहां क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा वहीं सामाजिक बुराइयां भी दूर होंगी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार हर 100 दिन के विकास कार्यों की रिपोर्ट जारी करेगी। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का हर तरह की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सरकार जल्द ही अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन सिलिंडर मुफ्त देने की योजना भी लागू करने जा रही है। 

विज्ञापन


सोमवार को लमगड़ा क्षेत्र स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के चौथे वार्षिकोत्सव में पहुंचे सीएम ने कहा कि उनकी सरकार एक नया इतिहास बनाने का जा रही है, इसमें सभी धर्मों और जातियों के लिए एक समान कानून लागू होगा। उन्होंने कहा कि आश्रम के विकसित होने से जहां क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा वहीं सामाजिक बुराइयां भी दूर होंगी। उत्तराखंड अध्यात्म और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है और पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हो रहे हैं। 

इससे पूर्व उन्होंने डोल आश्रम में 600 कन्याओं को भोजन कराकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि बाबा कल्याण दास की ओर से स्थापित डोल आश्रम हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की जीती जागृति मिसाल है। उन्होंने भारतीय बैडमिंटन टीम के थॉमस कप जीतने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...जयमाला के दौरान दूल्हे को मारी गोली:  शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, दुल्हन का हुआ बुरा हाल, पल भर में रंग में पड़ा भंग
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, साध्वी ऋतंभरा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, दिनेश कुंजवाल, ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल, भाजपा नेता सुभाष पांडे, प्रकाश भट्ट, गोपाल चौहान आदि मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें