अनुबंधी शर्तों के अनुरूप एस्क्रो खाता खोला
स्टेडियम को निविदा के आधार पर मेसर्स आईटीयूएएल को दिया गया था, जिसने देहरादून इंटीग्रेटेड अरीना कंपनी को निर्मित कर राज्य सरकार के साथ मई, 2018 में अनुबंध किया था। कोविड काल में कंपनी ने स्टेडियम के संचालन के लिए प्रर्याप्त वित्तीय संसाधन के अभाव में दिवालिया घोषित करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में वाद दायर किया था।
एनसीएलटी ने इसके लिए अंशुल पठानिया को आईआरपी नियुक्ति किया था। नवंबर 23 में एनसीएलटी ने मेसर्स ट्राइवर इंटरप्राइजेज के रिजोल्यूश प्लान को स्वीकार करते हुए आदेश जारी किया था, लेकिन फर्म ने न नई संचालन एजेंसी के रूप में राज्य सरकार से अनुमोदन प्राप्त किया और न ही मूल अनुबंधी शर्तों के अनुरूप एस्क्रो खाता खोला।
एनसीएलटी के निर्णय के बाद अरीना लिमिटेड को अनुबंध के नियमों के पालन के लिए 12 दिसंबर 2023 को अनुबंध की शर्तों के अनुसार नोटिस दिया गया था। जिसका उसने संज्ञान नहीं लिया।
ये भी पढ़ें... Dehradun: एनएसयूआई का प्रदर्शन...कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज करने के विरोध में उतरे, पुलिस से तीखी झड़प
रायपुर थाने में दर्ज कराया पीड़ित संस्था ने मुकदमा
एक संस्था की ओर से संबंधित फर्म के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। संस्था ने किसी कार्यक्रम के लिए स्टेडियम की बुकिंग कराई थी, लेकिन उसे स्टेडियम नहीं मिल पाया था। इस पर पीड़ित संंस्थान ने मुकदमा कराया था। राज्य एवं परिसंपत्ति के संरक्षण हित में 13 फरवरी को फर्म को नोटिस जारी कर संपत्ति खाली करने के निर्देश दिए थे। जिस पर फर्म की ओर 17 फरवरी 2024 को स्टेडियम परिसर खाली कर दिया गया है।
सरकार की ओर से स्टेडियम को खाली कराना राज्य के लिए बड़ी सौगात है। करोड़ों की लागत से बने स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विकास होगा और लगातार खेल प्रतियोगिताएं होती रहेंगी। -रेखा आर्या, खेल मंत्री