फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः समायोजन के नाम पर तबादलों का खेल

Sun, 22 Mar 2015 01:32 PM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में शिक्षकों के अनिवार्य तबादलों से पहले तबादलों का खेल शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सिफारिशी शिक्षकों को मनचाही तैनाती दी जा रही है। सिफारिशी शिक्षकों को एडजस्ट करने के लिए कुछ शिक्षकों के दो महीने के भीतर दो से तीन विद्यालय बदले जा चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो प्रदेश भर में एक हजार से अधिक शिक्षकों का समायोजन होना है। प्रदेश के कई स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन में जमकर मनमानी हुई है। जिन स्कूलों में बच्चे नहीं हैं, वहां भी शिक्षकों की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन


जबकि, प्रदेश के कई स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है। शिक्षकों की नियुक्ति के बाद अब उनकी नियुक्ति में संशोधन (समायोजन) किया जा रहा है।

अधिकारी भी मानते हैं गड़बड़ी
प्रदेश भर में शिक्षकों का समायोजन मानकों को ताक पर रखकर किया गया है। खुद विभागीय अधिकारियों का भी कहना है कि समायोजन मानकों के अनुरूप नहीं हुआ है। जिसे देखते हुए समायोजन को अब संशोधित किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि संशोधन में भी सिफारिशी शिक्षकों को मनचाही तैनाती दी जा रही है।

ऐसे हुई मनमानी
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सैंतोली चकराता की प्रधानाध्यापिका पुष्पा रानी का 18 दिसंबर 2014 को चकराता से राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर सहसपुर समायोजन हुआ था। 14 साल बाद दुर्गम में तैनाती के बाद वे सुगम में पहुंची थीं।

लेकिन पुष्पा रानी विद्यालय पहुंची तो पता चला कि वहां दूसरी शिक्षिका की नियुक्ति कर दी गई। इसके बाद 16 मार्च 2015 को जारी आदेश में उप शिक्षा अधिकारी सहसपुर ने कहा कि शिक्षिका का समायोजन मानकों के अनुरूप नहीं हुआ था। इसे संशोधित कर उन्हें प्राथमिक विद्यालय जगतपुर डालवाला में नियुक्ति दी गई है।

चकराता से एक शिक्षिका का समायोजन सहसपुर ब्लॉक के सुद्धोवाला में हुआ। कुछ समय बाद  शिक्षिका की जगह अन्य शिक्षिका को नियुक्ति दे दी गई। वहीं पूर्व में समायोजित होने वाली शिक्षिका के तबादले में संशोधन कर उन्हें दूसरा विद्यालय में नियुक्ति दे दी गई।
विज्ञापन


शिक्षकों का समायोजन गुणांक के आधार पर किया जाएगा। जिन शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा, वे शिक्षक अनिवार्य तबादलों की जद में नहीं आएंगे। कुछ शिक्षकों के विषय असंगत हैं, संगत विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए यह समायोजन किया जा रहा है।
-सीमा जौनसारी, शिक्षा निदेशक बेसिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें