फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वधू की सांची बनी इच्छाधारी नागिन

Sun, 22 Mar 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की बेटी और बालिका वधू फेम सांची उर्फ रूप दुर्गापाल को एक और बड़ा ब्रेक मिला है।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो अकबर-बीरबल में उन्होंने इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया है। यह किरदार उन्होंने धारावाहिक में अकबर बने मशहूर टीवी कलाकार कुक्कू शारदा के साथ अदा किया है।

मूलरूप से अल्मोड़ा की रहने वाली रूप दुर्गापाल ने ग्राफिक एरा से वर्ष 2008 में बीटेक किया। इसके बाद उन्हें विवि की ओर से कैंपस प्लेसमेंट के तहत एक कंपनी में जॉब मिली। हमेशा से ही एक्टिंग की दुनिया में जाने का ख्वाब देखने वाली रूप दुर्गापाल ने कई साल तक जॉब करने के बाद आखिरकार मुंबई की राह पकड़ी।
विज्ञापन


दूरदर्शन के एक धारावाहिक से शुरुआत करने के बाद उनका बालिका वधू का सांची किरदार सबको पसंद आया। इसके बाद एक टीवी चैनल पर आने वाले सीरियल बालवीर में परी का दमदार किरदार अदा किया। हाल ही में उन्हें एक टीवी चैनल के अकबर-बीरबल सीरियल में इच्छाधारी नागिन का किरदार अदा करने का मौका मिला।

‘अमर उजाला’ से बातचीत में रूप दुर्गापाल ने बताया कि उनका रोल अकबर की पूर्व जन्म की प्रेमिका का है। वह अकबर से कहती है कि पिछले जन्म में तुम नाग थे और मैं तुम्हारी नागिन थी। नाग किसी लापरवाही की वजह से मारा जाता है।
विज्ञापन


111 साल से ये नागिन अपने नाग को तलाश रही है। वह अकबर का याद दिलाती है। इस पहेली को सुलझाएंगे बीरबल। दुर्गा का कहना है कि वह जल्द ही कई विज्ञापन फिल्मों में नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें