फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर तत्काल कार्रवाई करे सरकार, नहीं तो हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उपनल कर्मचारी महासंघ ने नियमितीकरण, समान कार्य का समान वेतन दिए जाने सहित अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। इसके अलावा महासंघ ने उपनल कर्मियों के उत्पीड़न पर भी आक्रोश जताया है। बैठक में देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता के कई विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

महासंघ की बैठक रविवार को राजा रोड स्थित एक धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष दीपक चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल केस के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने दून अस्पताल में विगत 13 साल से कार्यरत मुहम्मद अली को हटाए जाने पर आक्रोश व्यक्त कर उन्हें बहाल करने की मांग रखी। प्रदेश महासचिव हेमंत रावत ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उपनलकर्मियों की मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तो हड़ताल की जाएगा। सलाहकार विद्यासागर धस्माना ने कहा कि सरकार और विभाग उपनल कर्मियों का उत्पीड़न व शोषण कर रही है। उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कुशाग्र जोशी, हरीश कोठारी,अभिनव जोशी, रोहित वर्मा, अनिल पंवार, मनमोहन रावत महेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें