गायिकी के शौकीन युवाओं के लिए अच्छी खबर है। देहरादून समेत उत्तराखंड के युवाओं के पास इंडियन आइडल में शामिल होने का सुनहरा मौका है, क्योंकि देहरादून में इंडियन आइडल का ऑडिशन होने जा रहा है।
रेनु नागर ने बताया कि देहरादून में छह अगस्त को ग्लोबल स्कूल (हरिद्वार बाईपास रोड, आइएसबीटी के पास) में ऑडिशन होगा। ऑडिशन की शुरुआत सुबह आठ बजे से होगी। सफल प्रतिभागी टिकट मिलने के बाद दिल्ली व अंतिम राउंड में मुंबई में हिस्सा लेंगे। इसमें चयनित प्रतिभागी सीधे सोनी टीवी में प्रसारित होने वाले इंडियन आइडल में नजर आएंगे।