फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2015 में सरकारी अस्पतालों में इलाज महंगा

Thu, 01 Jan 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनवरी 2015 से उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में इलाज महंगा हो जाएगा। मरीजों को इलाज और विभिन्न जांचों के लिए लगभग दस फीसदी ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ेगा। ओपीडी का पर्चा भी एक रुपए महंगा हो गया है।
विज्ञापन


भर्ती शुल्क में पांच रूपए बढोत्तरी
दून अस्पताल में ओपीडी का पर्चा 14 के बजाय 15 रुपए में बनेगा। भर्ती शुल्क में लगभग पांच रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। सिर के सीटी स्कैन में 80 और शरीर के दूसरे हिस्सों के सीटी स्कैन में 120 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

विभिन्न पैथोलॉजी जांचों का शुल्क भी बढ़ाया गया है। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस असवाल ने बताया कि शासनादेश के तहत ही शुल्क में बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह होगा शुल्क

शुल्क ----- पहले --- अब
पंजीकरण शुल्क --- 14 ----- 15
भर्ती शुल्क -------- 70---- 75
सीटी स्कैन (सिर) -- 1120-- 1200
आइसीयू बेड -------- 1400-- 1500
बेड चार्ज ----------- 28--- 30
मेमोग्राफी---------- 280--- 300
माइनर सर्जरी------ 140--- 150
हड्डी का ऑपरेशन-- 420--- 450
जनरल सर्जरी------ 420--- 450
मेजर सर्जरी------- 560--- 600
अल्ट्रासाउंड चेस्ट--- 280--- 300
एक्स रे डिजिटल--- 104--- 111
हीमोग्लोबिन------- 9----- 10
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें