उत्तराखंड के रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर यूपी की कौशांबी डिपो की वॉल्वो बस के एसी में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट होने से लगी थी।
घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के समय बस में 30 यात्री बैठे हुए थे। आनन-फानन में यात्रियों को बस से उतारा गया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट
कौशांबी डिपो की वॉल्वो बस मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे रोडवेज बस अड्डे से 30 सवारी लेकर हरिद्वार के लिए चली। जैसे ही वॉल्वो बस चली उसके एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते बस से आग की लपटें उठने लगीं।