फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने इतने फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

Thu, 07 Feb 2019 06:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। शासन ने सार्वजनिक उपक्रमों, निगम और निकाय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है। प्रमुख सचिव मनीषा पंवार की तरफ से बुधवार को सार्वजनिक उपक्रम, निगमों और निकाय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी संबंधी आदेश जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन


कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई 2018 से अनुमन्य होगा। अब तक कर्मचारियों को अनुमन्य मूल वेतन सात प्रतिशत की दर से मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब नौ प्रतिशत किया गया है। कई हजार कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में सरकार ने आंदोलित कर्मचारियों को आवास किराया भत्ता भी बढ़ाया था। तीन श्रेणियों बी 2, सी और अवर्गीकृत क्षेत्रों में अब 5, 7 और 9 प्रतिशत एचआरए की जगह 8, 10 और 12 प्रतिशत मिलेगा।

इससे सरकार पर 45 करोड़ मासिक का बोझ पड़ेगा। सरकारी आवासों पर फ्लैट रेंट में चार गुणा बढ़ोतरी को घटाकर दो गुणा कर दिया है। स्वैच्छिक परिवार नियोजन भत्ते और सचिवालय भत्ता बरकरार रखा है। पुलिस में सीआईडी, इंटेलिजेंस, एसटीएफ और सतर्कता को मिलने वाला प्रोत्साहन भत्ता दोबारा मिलेगा।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें