फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार करेगी यूपी के सीएम के कॉलेज का उद्धार

Fri, 21 Apr 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
yogi trivendra - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डिग्री कॉलेज अब उत्तराखंड सरकार के पैसे से चलेगा। सरकार ने इस कॉलेज को अनुदान सूची में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन


कॉलेज में वेतन व अन्य व्यवस्थाएं अब उत्तराखंड सरकार देखेगी। इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में एडेड कॉलेजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक में वर्ष 1999 में योगी आदित्यनाथ ने अपने गुरु महायोगी गुरु गोरखनाथ के नाम पर डिग्री कॉलेज की स्थापना की थी। कॉलेज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध है। कॉलेज में बैचलर और मास्टर कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जल्द होंगी नियुक्ति व अन्य प्रक्रियाएं

yogi adityanath college
लंबे समय से इसे एडेड कॉलेज बनाने की मांग अधूरी थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही यह मांग पूरी हो गई। जिले में इस कॉलेज के आसपास दूसरा कॉलेज नहीं है। इसके बाद सीधे करीब 50 किलोमीटर दूर ऋषिकेश में पीजी कॉलेज है। सीएम योगी के छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट इस कॉलेज में प्रशासक हैं।

यह कॉलेज आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। खासतौर से उन बच्चों के लिए जो कि कोटद्वार या ऋषिकेश में पढ़ाई करने नहीं जा सकते। उच्च शिक्षा उप निदेशक डा. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज को अनुदान सूची में शामिल किया गया है। जल्द ही नियुक्ति व अन्य प्रक्रियाएं अमल में लाई जाएंगी।

आफताब अहमद हैं प्रिंसिपल
सीएम योगी के कॉलेज में डा. आफताब अहमद प्रिंसिपल हैं। कॉलेज प्रबंधन ने वर्ष 2015 में उन्हें कॉलेज की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें