एक बड़े कॉलेज की मैडम को जब स्कूटी तोड़ने की खबर मिली तो उनके लिए पहाड़ टूटने जैसा था। गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया।
पुलिस ने भी पीछे खींचे हाथ
तुरंत एक आला अधिकारी के पास पहुंची और लगी गुस्सा उतारने। इस नाराजगी में मैडम साहिबा यह भूल गई कि उन्होंने स्कूटी कॉलेज की पार्किंग में खड़ी करने के बजाए बाहर सड़क पर खड़ी कर दी थी।
कुछ उत्पाती छात्र आए और किसी छात्रा की स्कूटी समझकर तोड़फोड़ कर गए। बाद में पुलिस को लेकर मैडम बाहर तक पहुंची लेकिन पुलिस को जब पता चला कि नो पार्किंग में स्कूटी लगी थी तो पुलिस ने भी हाथ पीछे खींच लिए।
बेचारी मैडम साहिबा चुपचाप अपनी टूटी हुई स्कूटी लेकर वहां से अपना सा मुंह लेकर चली गई।