राज्य और केंद्र का वित्तीय अनुपात 80:20
परियोजना के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार का वित्तीय अनुपात 80:20 प्रस्तावित है। इसमें भारत सरकार की ओर से यूरोपीय वित्त पोषण संस्था केएफडब्लू को 160 मीलियन यूरो की सहायता के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इस परियोजना के तहत नगर निगम, मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में एक सिटी एप कार्य करेगा।
परियोजना के तहत होंगे ये कार्य
परियोजना के तहत पेयजल आपूर्ति प्रणाली, पेयजल मीटर वर्षाजल प्रबंधन, बाढ़ सुरक्षा सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाएं, स्मार्ट शहरी स्थल परिधान, सामान कक्ष, प्रतीक्षालय, घाट और व्यापारिक स्थल का विकास, सड़कें और यातायात प्रबंधन भूमिगत उपयोगिता, नालि नागरिक सुरक्षा और सुविधाओं के लिए विकसित एकीकृत नियंत्रण, आदेश केंद्र, स्मार्ट स्तंभ, ऊर्जा बचत के लिए उपकरणों की स्थापना, परिवहन केंद्र, बस टर्मिनल और पार्किंग इत्यादि के कार्य किए जाने हैं।
ये भी पढ़ें...अग्निवीर की जगह बन गया आरोपी: हिरासत से भागा युवक गंगा में कूदा, पुलिस ने किरकिरी के डर से दो दिन दबाया मामला