संविदा, अंशकालिक, तदर्थ आदि कर्मचारियों को सीधी भर्ती में उनकी सेवाओं की एवज में वेटेज प्वाइंट (अंक) मिलेंगे। संविदा पर जितने वर्ष की सेवाएं उन्होंने की है, उसके आधार पर प्रतिवर्ष डेढ़ अंक मिलेंगे। अधिकतम 10 अंक दिए जा सकते हैं। चूंकि सीधी भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की अधिकतम आयु सीमा की परिधि में संविदा कर्मचारी नहीं आएंगे, तो उन्हें इसमें पूरी तरह छूट रहेगी।
इन्हें मिलेगा नई नियमावली का लाभ
सरकार की नई नियमावली की अधिसूचना जारी करने से विनियमितिकरण (संशोधन) नियमावली समाप्त हो गई है। अब नई नियमावली 2018 का लाभ उन कार्मिकों और अभ्यर्थियों को सीधी भर्ती में मिलेगा, जो निरस्त हुई नियमावली के तहत नियमित किए गए हैं।