फूलों की घाटी में पॉलीगोनम के बाद अब गोल्डन फर्न ने अपनी जड़ें जमा दी हैं। बामण धोड़ से पिकनिक स्पॉट तक घाटी में गोल्डन फर्न फैल गया है।
घाटी में जहां रंग-बिरंगे फूल दिखते थे, वहां अब गोल्डन फर्न दिखाई दे रहा है। हालांकि, पार्क के अधिकारी घाटी में गोल्डन फर्न का दायरा सीमित बता रहे हैं। फिर भी इसके उन्मूलन के लिए प्रपोजल तैयार किया जा रहा है।
वहीं, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन प्रतिवर्ष पॉलीगोनम को उखाड़ने में पांच लाख रुपये खर्च कर रहा है। गोल्डन फर्न का पौधा करीब आधा मीटर का होता है। इसके पत्ते चौड़े और हल्के पीले रंग के होते हैं। यह अपने इर्द-गिर्द फूलों को पनपने नहीं देता है।