फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घरवालों की नजर में सोना लॉकर में, पर वह लुट चुका

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला का 45 तोला सोना गिरवी रखकर लाखों रुपये और 5.50 लाख नकद ठगने की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। पीड़िता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी कि यह सोना उनके बच्चों के भविष्य के लिए था जो घर वालों की नजर में आज भी लॉकर में सुरक्षित है। वह घर पर बता भी नहीं सकती कि उनके साथ क्या बीती है।
विज्ञापन




पीड़िता के अनुसार, सुभाष नगर निवासी नवलदीप सिंह ने अपनी कथित जरूरत बताकर उनसे मदद मांगी थी। उससे फील्ड वर्क के दौरान किसी अन्य के माध्यम से जान-पहचान हुई थी। भरोसा इतना बढ़ चुका था कि उसके लिए 45 तोला सोना गिरवी रखवा दिया और उससे मिली लाखों की रकम नवलदीप को दे दी। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने आरोपी को 5.50 लाख नकद भी दिए थे। आरोपी ने यह कहकर मदद ली थी कि वह एक महीने में वापस कर देगा। अब तीन साल बीत जाने के बाद भी रुपये नहीं दे रहा।

दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला का कहना है कि वह आरोपी की वजह से बरबाद हो चुकी है। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने कहा कि मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें