फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global Investors Summit: अमेरिका और जर्मनी समेत चार देशों के प्रतिनिधियों ने दी उत्तराखंड में निवेश की सहमति

Thu, 26 Oct 2023 11:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कृषि मंत्री ने निवेशक सम्मेलन को लेकर विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से बातचीत की, जिनमें से चार प्रतिनिधियों ने सहमति दी।
विज्ञापन
मंत्री गणेश जोशी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार देशों अर्जेंटीना, जर्मनी, मेक्सिको और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में होने जा रहे निवेशक सम्मेलन में आने पर सहमति दी है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मेक्सिको के कनकुन में चल रहे तीन दिवसीय थोक बाजार विश्व संघ सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से निवेशक सम्मेलन को लेकर बातचीत की।

विज्ञापन


मंत्री जोशी ने कहा कि इस आयोजन में खाद्य बाजार का भविष्य उपभोक्ताओं की अपेक्षानुरूप, थोक एवं फुटकर बाजार का आधुनिकीकरण वर्ष 2030 तक करने पर चर्चा चल रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के बाद वैश्विक स्तर पर लोगों का भारत पर विश्वास बढ़ा है। कहा कि कृषि विपणन से संबंधित 165 देश के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।

Global Investors Summit: सीएम धामी ने चेन्नई में किया रोड शो, साइन किए 10150 करोड़ के एमओयू

कृषि मंत्री ने निवेशक सम्मेलन को लेकर विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से बातचीत की, जिनमें से चार प्रतिनिधियों ने सहमति दी। उन्होंने कहा जिस प्रकार प्रदेश में धामी सरकार निवेशकों को निवेश के लिए अच्छा वातावरण दे रही है, उससे दिसंबर में आयोजित होने वाले सम्मेलन के लिए ये भी सफल पहल होगी।

मंत्री जोशी ने कहा कि आज आधुनिकीकरण का जमाना है। हमारे देश एवं प्रदेश में लगभग सभी मंडियां ई-नाम से जुड़ चुकी हैं। यहां से जो सुझाव निकल कर आएंगे, उन्हें प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस मौके पर कोसाम्ब के प्रबंध निदेशक डाॅ. जगवीर सिंह यादव, विपणन बोर्ड से सचिव विजय थपलियाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें