फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 महाविद्यालयों में बनाए जाएंगे बालिका छात्रावास: डा. धन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 13 महाविद्यालयों में बालिका छात्रावास बनाए जाएंगे। यह कहना है उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का। उन्होंने कहा कि बालिका छात्रावासों के निर्माण पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में 48 करोड़ 62 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में उच्च शिक्षा विभाग के तहत लगभग दो दर्जन महाविद्यालयों के भवन निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए राज्य सेक्टर एवं रूसा के तहत लगभग 300 करोड़ की धनराशि खर्च की गई है। कहा कि जिन महाविद्यालयों में छात्रावास बनाए जाएंगे, उनमें राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण (पौड़ी गढ़वाल), राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल (पौड़ी गढ़वाल), राजकीय महाविद्यालय पाबौ (पौड़ी गढ़वाल), राजकीय महाविद्यालय नारायणबगड़ (चमोली), राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल (पौड़ी गढ़वाल), राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसैंड (उत्तरकाशी), राजकीय महाविद्यालय बड़कोट (उत्तरकाशी), राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट (चंपावत), राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग), राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट (पिथौरागढ़), राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण (चमोली), राजकीय महाविद्यालय द्वाराहाट (अल्मोड़ा) एवं राजकीय महाविद्यालय रानीखेत (अल्मोड़ा) शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के तहत हर महाविद्यालयों को भवन उपलब्ध कराया गया है। चार वर्षों में विभाग के तहत गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में लगभग दो दर्जन महाविद्यालयों के भवन निर्माण एवं अन्य लघु कार्यों के लिए राज्य एवं रूसा के तहत लगभग 300 करोड़ की धनराशि खर्च की गई है। इसमें राज्य सेक्टर के तहत 142 करोड़ एवं रूसा योजना के तहत 150 करोड़ से अधिक की धनराशि शामिल है। मंत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी (चंपावत), राजकीय महाविद्यालय मुवानी (पिथौरागढ़), राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव (पौड़ी), राजकीय महाविद्यालय पाबौ (पौड़ी), राजकीय महाविद्यालय नंदासैंण (चमोली), राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट (अल्मोड़ा), राजकीय महाविद्यालय ब्रह्माखाल (उत्तरकाशी), राजकीय महाविद्यालय दुग नाकुरी (बागेश्वर), राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल (पौड़ी), राजकीय महाविद्यालय घाट (चमोली), राजकीय महाविद्यालय कमांद (टिहरी), राजकीय महाविद्यालय पतलोट (नैनीताल), राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट (नैनीताल), राजकीय महाविद्यालय गणई गंगोली (पिथौरागढ़), राजकीय महाविद्यालय खैरासैंण सतपुली (पौड़ी), राजकीय महाविद्यालय गरूड़ (बागेश्वर), राजकीय महाविद्यालय पाटी (चंपावत), राजकीय महाविद्यालय खानपुर (हरिद्वार), राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी (टिहरी), राजकीय महाविद्यालय नारायणबगड़ (चमोली), राजकीय महाविद्यालय भतरौजखान (अल्मोड़ा), राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा (अल्मोड़ा) के भवनों का निर्माण कार्य एवं राजकीय महाविद्यालय चन्द्रबदनी नैखरी (टिहरी) एवं राजकीय महाविद्यालय मालदेवता रायपुर (देहरादून) में विज्ञान संकाय भवन के निर्माण कार्यों के लिए धनराशि आवंटित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें