इस बार भी उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटमीडिएट परीक्षा में बेटियों ने टॉप किया है। इंटर में जहां हरगोविंद सिंह सुयाल इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा (हल्द्वानी) की प्रियंका भट्ट ने 95 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया, वहीं एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर की प्रशंसा पोखरियाल हाईस्कूल में 97 फीसदी अंक प्राप्तकर मेरिट में पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन
इस वर्ष हाईस्कूल का परिणाम जहां 73.47 प्रतिशत रहा वहीं इंटर में 78.41 प्रतिशत छात्र पास हुए। हाईस्कूल में परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले साल की तुलना में 2.79 अधिक रहा। इंटर में भी पास प्रतिशत में 3.87 की वृद्धि हुई। बुधवार सुबह 11 बजे बोर्ड मुख्यालय में सभापति आरके कुंवर ने परिणाम की घोषणा की।
हाईस्कूल में विवेकानंद वीएमएचएसएस रानीखेत (अल्मोड़ा) के प्रभाकर सिंह परमार 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और एमएसकेएसवीएमआईसी कोटद्वार पौड़ी के विपुल वर्मा 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
टोटल रिजल्ट में भी बेटियां रहीं आगे, देखें रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी करते सभापति आरके कुंवर
- फोटो : अमरउजाला
इंटर में पीपीएसवीएमआईसी नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) की विजयलक्ष्मी गोस्वामी ने 94.20 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बता दें कि विजयलक्ष्मी 2014 में हाईस्कूल में प्रदेश टॉपर थी। एवीएमआईसी गोपेश्वर (चमोली) की रीना ने 93.60 प्रतिशत अंक के साथ मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया।
इस वर्ष हाईस्कूल का रिजल्ट 73.47 प्रतिशत रहा। इसमें बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.54 और बालकों का 70.48 फीसदी रहा। इंटर का रिजल्ट 78.41 प्रतिशत रहा। इसमें बालिकाओं का पास प्रतिशत 83.14 और बालकों का 73.55 फीसदी रहा।
दसवीं का परिणाम जानने के लिए क्लिक करें: http://goo.gl/ZhV9lX
बारहवीं का परिणाम जानने के लिए क्लिक करें: http://goo.gl/2WOiIj
बोर्ड सभापति कुंवर ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में कुल 3,02670 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इसमें हाईस्कूल में 1,67022 में से 160127 संस्थागत और 6895 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। इंटर में कुल 135648 परीक्षार्थियों में से 124803 संस्थागत और 10845 व्यक्तिगत थे। बता दें कि पिछले साल श्रीनगर गढ़वाल के प्रीतम सिंह ने दसवीं में रिकॉर्ड 98.2 फीसदी अंक हासिल किए थे, जबकि इस बार की हाईस्कूल टॉपर प्रशंसा पोखरियाल को 97 फीसदी अंक मिले हैं।
इंटर टॉपर-प्रियंका भट्ट
अंग्रेजी - 86
गणित -98
भौतिक विज्ञान में 99
रसायन विज्ञान 97
हिंदी -95
475/500
हाईस्कूल टॉपर : प्रशंसा पोखरियाल
हिंदी -89
अंग्रेजी -97
गणित -100
विज्ञान 99
सामाजिक विज्ञान 100
कुल 485/500
मेरिट में कुमाऊं का जलवा
इंटर में टॉप टेन के 13 बच्चों में 9 बच्चे कुमाऊं के, जबकि टॉप 25 की मेरिट में 67 में से 42 बच्चे कुमाऊं के।
हाईस्कूल में टॉप टेन के 17 बच्चों में 10 बच्चे कुमाऊं के, जबकि टॉप 25 की मेरिट में 128 की मेरिट में कुमाऊं के 54 बच्चे
इंटरमीडिएट में 24वीं रैंक हासिल करने वाले सबसे अधिक 7 बच्चे। हाईस्कूल में 23वें और 25वीं रैंक में सबसे अधिक 16-16 बच्चे।
इंटर के रिजल्ट में बागेश्वर जिला रहा टॉप (86.56), जबकि हरिद्वार रहा फिसड्डी (67.68)
हाईस्कूल की टॉप 25 की मेरिट लिस्ट में सर्वाधिक 19 छात्र ऊधमसिंह नगर जिले के।
इंटरमीडिएट में टॉप 25 की 67 की लिस्ट में भी सबसे अधिक 14 छात्र भी यूएस नगर के ही