रुड़की हाईवे पर शनि मंदिर मोड़ के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। तेज घूम पर मेरठ डिपो की रोडवेज बस और तीर्थयात्रियों की कार के बीच भिड़ंत हो गई।
मंगलवार सुबह कार बचाने के चक्कर में बस आधी खाई में झूल गई। इससे बस सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस का दरवाजा खाई की तरफ खुलने पर इमरजेंसी विंडो से यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। गनीमत रही इस दौरान बस नहीं पलटी। लेकिन कोई सवारी चोटिल नहीं हुई।
मेरठ डिपो की एक रोडवेज बस मंगलवार सुबह हरिद्वार से रुड़की की तरफ आ रही थी। केरल के तीर्थयात्रियों को लेकर एक टैक्सी कार दिल्ली की ओर से हरिद्वार जा रही थी। शनि मंदिर के पास घूम पर ओवरटेक करने के दौरान कार रोडवेज बस के सामने आ गई।