पुलिस के अनुसार, कुलदीप की प्रेमिका ने ही अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले युवती की अपने प्रेमी से फोन पर 13 बार बात हुई थी।
बड़ी बरखेड़ी में बारात घर से 200 मीटर की दूरी पर बलजीत सिंह का खेत है। खेत के पास से नाला गुजरता है। इसी नाले से कुलदीप का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवती से सख्ती से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर कुलदीप की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि पिछले दो साल से उसके कुलदीप से प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले छह माह से उसकी अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से नजदीकियां बढ़ गई थीं, लेकिन प्रेमी कुलदीप को उसका उक्त युवक से मिलना जुलना पसंद नहीं था।
नए प्रेमी के उकसावे में कुलदीप से छुटकारा पाने के लिए ही उसने यह साजिश रची था। उसने मिलने के बहाने कुलदीप को एक बाग में बुलाया और उसे इलायची युक्त जहर मिला दूध पीने को दिया। थोड़ा पीने के बाद कुलदीप ने शेष दूध फेंक दिया। इस पर उसके प्रेमी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने कुलदीप का शव वहां से लाकर नाले में फेंक दिया। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया है।