कांवली रोड स्थित घर से युवती के अपहरण की सूचना देने वाले उसके परिजन खुद की बनाई कहानी में उलझ गए।
बताया गया था कि उनके घर चार महिलाएं आईं और युवती को अगवा कर ले गईं। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद में जब जांच की गई तो सारा मामला झूठा निकला। पता चला कि युवती अपने किसी दोस्त के साथ चली गई है और उसी ने अपनी बहनों को यह कहानी पुलिस को बताने को कहा था। अब अपहरण की झूठी सूचना देने के आरोप में पुलिस पुलिस ने परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम के एक घर से युवती का अपहरण होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पर पहुंची तो पाया कि यह मकान अब्दुल वहीद का है, जो कि पुताई का काम करता है। उसके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उनकी बड़ी बेटी शाहना का चार महिलाओं ने अपहरण कर लिया है।